बागपत

बागपत किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वाधान में बड़ौत तहसील प्रांगण में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वाधान में बड़ौत तहसील प्रांगण में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को 32 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष चौधरी महेंद्र प्रधान एवं संयोजक दीपक शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपे गए मांगपत्र में खतौनियों में दर्ज त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त करने की प्रमुख मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि खतौनियों में गलत हिस्सों के कारण गांवों में आपसी विवाद बढ़ रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने चकरोडों व सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने, समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, गन्ना मूल्य में उचित वृद्धि करने तथा गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने की जोरदार मांग की।
धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों की सभी जायज मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से दिनेश शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, कृष्णदत्त, सहदेव सिंह, सक्षम पंडित, शाहनवाज, हरेंद्र तोमर, मूलचंद दीक्षित व बबलू बैरागी सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026





















