आगामी त्योहारों को लेकर महराजगंज प्रशासन अलर्ट: डीएम और एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून, शांति व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून, शांति व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान जिले की समग्र कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा आगामी त्योहारों के सुरक्षा प्रबंधों का बिंदुवार जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखें, संवेदनशील इलाकों में नियमित फ्लैग मार्च करें तथा असामाजिक व अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही तहसील एवं थाना स्तर पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने पर विशेष बल दिया गया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की ताकीद की। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, जिले के समस्त उपजिलाधिकारी  तथा समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.