साइबर ठगी के शिकार युवक को फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल ने वापस कराए 54,740 रुपये

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत फरेन्दा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित युवक के खाते में 54,740.93 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरेन्दा क्षेत्र के ग्राम डड़वार खुर्द निवासी अभिषेक कुमार पांडेय पुत्र स्व. सतीशचंद्र पांडेय के साथ गत 29 जून 2026 को ऑनलाइन 55,000 रुपये की धोखाधड़ी हो गई थी। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल व स्थानीय पुलिस ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई शुरू की।

कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार (07 सितंबर 2026) को पीड़ित के बैंक खाते में ठगी गई कुल राशि में से 54,740.93 रुपये सुरक्षित रिफंड करा दिए गए। गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने महराजगंज पुलिस और साइबर सेल टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए स्वतंत्रवीर रावत, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव तथा महिला कांस्टेबल सोनी पांडेय शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.