महराजगंज

महराजगंज जनपद के ग्राम सभा करमहा में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में विद्युत उपकरण का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम प्रधान अमरजीत साहनी से मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुखसागर छागुर पुत्र छागुर घर में किसी बिजली उपकरण का स्विच ऑन करने के लिए बोर्ड के पास गए थे। इसी दौरान वह अचानक बोर्ड में उतरे तेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में जर्जर तारों व खुले पड़े विद्युत बोर्डों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026