सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश से हो रही मौतों और सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मंगलवारको दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश से हो रही मौतों और सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मंगलवारको दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने बताया कि समय पर एंटी स्नेक वेनम और समुचित डॉक्टरी इलाज न मिलने के कारण आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व निर्दोष पीड़ितों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने और सभी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग करेगी।
आंदोलन में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त तथा विशिष्ट अतिथि यूपी युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने समस्त पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















