सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से ‘मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के तहत सोमवार को 50 प्रगतिशील किसानों का एक दल पांच दिवसीय प्रशिक्षण हेतु उत्तराखंड के पंतनगर के लिए रवाना हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से ‘मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के तहत सोमवार को 50 प्रगतिशील किसानों का एक दल पांच दिवसीय प्रशिक्षण हेतु उत्तराखंड के पंतनगर के लिए रवाना हुआ। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रशिक्षण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 07 से 11 सितंबर तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) में आयोजित किया जाएगा। इस अध्ययन दल में 50 किसानों के साथ कृषि विभाग के 10 कर्मचारी व तकनीकी सहायक भी शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन उप कृषि निदेशक सिद्धार्थनगर तथा सहयोगी संस्था ‘गौतम बुद्ध जागृति समिति’ (उसका बाजार) द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मिलेट्स यानी मोटे अनाज की खेती से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि समाज में पोषण सुरक्षा भी मजबूत होगी। पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मोटे अनाज की उन्नत किस्मों की तकनीक, जैविक खेती के तरीकों और बेहतर मार्केटिंग के गुर सिखाए जाएंगे, जिससे जिले में कृषि उत्पादन को नई दिशा मिलेगी।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















