महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव स्थित तालाब किनारे हनुमान मंदिर में शनिवार रात एक युवक द्वारा ईंट से मूर्ति की माला क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला गांव स्थित तालाब किनारे हनुमान मंदिर में शनिवार रात एक युवक द्वारा ईंट से मूर्ति की माला क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए गांव में शांति व्यवस्था कायम की।

घटना के संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान पति धनंजय कसौधन की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक वाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से मूर्ति की टूटी माला को ठीक करा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल गुप्ता ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रित है।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026





















