जौनपुर में सनसनी: बंदीपुर गांव में बिजली के खंभे से लटका मिला 28 वर्षीय विवाहिता का शव

जौनपुर

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव बिजली के खंभे से लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खुले स्थान पर खंभे से शव लटका देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव बिजली के खंभे से लटकता मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खुले स्थान पर खंभे से शव लटका देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश, यह स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.