जज सिंह अन्ना के सत्याग्रह का असर: 26 साल पुराने भूमि विवाद में पैमाइश शुरू, जगी न्याय की उम्मीद

जौनपुर

जौनपुर के राजेपुर द्वितीय त्रिमुहानी निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह के विगत 26 वर्षों से लंबित भूमि विवाद के निस्तारण की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर के राजेपुर द्वितीय त्रिमुहानी निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह के विगत 26 वर्षों से लंबित भूमि विवाद के निस्तारण की दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ा दिए हैं। समाजसेवी जज सिंह अन्ना द्वारा 31 अगस्त से 3 सितंबर तक किए गए अन्न-जल त्यागी आमरण अनशन के बाद आखिरकार प्रशासनिक अमला हरकत में आया।

अन्ना की मांग थी कि चक संख्या 1243 में पीड़ित नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा वर्ष 2000 में क्रय की गई 14.7 एयर बैनामाशुदा भूमि की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए। अनशन के चौथे दिन धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर व तहसीलदार सदर के ठोस आश्वासन के बाद अन्ना ने अपना अनशन समाप्त किया था।

अधिकारियों के निर्देशानुसार रविवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की निष्पक्ष पैमाइश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में अब त्वरित व निष्पक्ष समाधान की आस जगी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.