बागपत

जनपद बागपत के कलाम खिदमत ट्रस्ट के बड़ौत स्थित केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भव्य माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बड़ौत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीक्षित त्यागी ने मुख्य द्वार का फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बागपत के कलाम खिदमत ट्रस्ट के बड़ौत स्थित केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन रविवार को भव्य माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बड़ौत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीक्षित त्यागी ने मुख्य द्वार का फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महताब अलवी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुएब अली के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में कई सामाजिक संस्थाएं, खाप प्रतिनिधि और गणमान्य हस्तियां एक मंच पर आईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में 84 तोमर खाप के चौधरी संजीव चौधरी, समाजसेवी डॉ. गौरव बड़ौत, अखिल भारतीय आपसी भाईचारा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शादाब शाह, एडवोकेट विकास मलिक, खिदमत सोसाइटी के अध्यक्ष इरफान मलिक और खिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष आकिब चौधरी मौजूद रहे।
कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित साझा बैठक में समाज सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की सेवा के लिए साझा कार्ययोजना पर मंथन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के नए मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महताब अलवी ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक सद्भाव का मुख्य केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में सचिव इरफान राणा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष जुल्फ़ाम कसार, प्रवक्ता मोहम्मद इमरान सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















