भाजपा सकारपार मंडल की बैठक: विधायक जय प्रताप सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर दिया जोर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी सकारपार मंडल की मासिक बैठक रविवार को ग्राम तेजगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारतीय जनता पार्टी सकारपार मंडल की मासिक बैठक रविवार को ग्राम तेजगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं, जिनके निरंतर प्रयास से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। उन्होंने सभी से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनता से जीवंत संपर्क बनाए रखने की अपील की।

मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंडल महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी, मंडल मंत्री अभिषेक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजदेव चतुर्वेदी और मंडल उपाध्यक्ष सोनू मिश्रा सहित भारी संख्या में बूथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.