महराजगंज

जनपद महराजगंज के पूर्वोत्तर रेलवे के अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में शुमार सिसवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के पूर्वोत्तर रेलवे के अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में शुमार सिसवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित पेयजल स्टैम्प पोस्टों के आसपास लंबे समय से गंदगी और काई जमी हुई है, जिसके चलते उठती बदबू के बीच यात्री प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
नियमित साफ-सफाई न होने से स्टेशन परिसर में पेयजल स्थलों पर संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दैनिक यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को इससे काफी असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों व यात्रियों का कहना है कि बेहतर आय देने वाले स्टेशन पर पेयजल जैसी प्राथमिक सुविधा की अनदेखी रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने सफाई और काई हटाने की मांग की है।
मामले में स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि स्टैम्प पोस्टों की समय-समय पर सफाई कराई जाती है और जल्द ही पुनः मुस्तैदी से सफाई करवा दी जाएगी।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















