बरवा खुर्द में सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, बदबू और गंदगी से ग्रामीण परेशान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड घुघली के बरवा खुर्द गांव स्थित अम्बेडकर टोला में मुख्य सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहने से स्थिति नारकीय बनी हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड घुघली के बरवा खुर्द गांव स्थित अम्बेडकर टोला में मुख्य सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहने से स्थिति नारकीय बनी हुई है। सड़क पर चारों तरफ पसरे कचरे और गंदे पानी के कारण ग्रामीणों व राहगीरों का आवागमन दूभर हो गया है।

आसपास रहने वाले लोग भीषण बदबू और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी कासी, बासदेव, जयहिंद और नरेश ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से अविलंब नालियों की सफाई कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाने और सड़क पर जमा कूड़ा-कचरा हटवाने की मांग की है, ताकि संक्रामक बीमारियों के खतरे को टाला जा सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.