फरेंदा में सपा की बैठक: पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने संगठन मजबूती और जनमुद्दों पर की चर्चा

महराजगंज

जनपद महराजगंज के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के फरेंदा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के फरेंदा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने जिला कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के राजनीतिक हालात और जनसमस्याओं पर विस्तृत मंथन किया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा और जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने और सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह सहित जिला कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से नेताओं को अवगत कराया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.