बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव ऐंचोरा में मूसलाधार बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 65 वर्षीय वृद्धा और उनकी 12 वर्षीय पोती की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव ऐंचोरा में मूसलाधार बारिश के चलते मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 65 वर्षीय वृद्धा और उनकी 12 वर्षीय पोती की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सोनू तोमर की बेटी कुमकुम (12) और मां ओमवती (65) बारिश के दौरान मकान के पास थीं, तभी कमजोर हो चुकी दीवार अचानक ढह गई। तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और रूपवास चौकी प्रभारी पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका कुमकुम कक्षा पांच की छात्रा थी।
घटना की सूचना पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, सीओ भरत सोनकर और तहसीलदार प्रिया कुमारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026






















