जौनपुर: गणपति पूजा महासमिति की बैठक में आगामी उत्सव की बनी रूपरेखा, दिग्गज रहे मौजूद

जौनपुर

जौनपुर के गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर ‘गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट’ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवारको घनश्याम दास मैरिज लॉन में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर के गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर ‘गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट’ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवारको घनश्याम दास मैरिज लॉन में संपन्न हुई। समाजसेवी जींस प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 10 दिवसीय गणेश उत्सव की रूपरेखा और आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, मुख्य वक्ता के रूप में बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबेपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जौनपुर नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्य मौजूद रहीं। इसके अलावा डॉ. ऋषभ यादव, डॉ. मौर्य और डॉ. विवेक श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को भव्य व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, पंडालों की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर मंथन किया गया। महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी उत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.