महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में शनिवार को आयोजित ओपीडी में 180 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान 35 जरूरतमंद मरीजों की विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें भी की गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में शनिवार को आयोजित ओपीडी में 180 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान 35 जरूरतमंद मरीजों की विभिन्न पैथोलॉजिकल जांचें भी की गईं।
अधीक्षक डॉ. बीके यादव की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का इलाज किया और उन्हें मौसम से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने की सलाह दी।
शिविर में फार्मासिस्ट चंद्रजीत सिंह ने दवाओं का वितरण किया, जबकि लैब टेक्नीशियन विद्यासागर यादव, राहुल कुमार, रंजीत और एक्स-रे टेक्नीशियन चंद्रहास ने जांच सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान गोपाल और अंकित सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी व्यवस्था में सहयोग करते रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026






















