महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली विकास खंड के धर्मपुर गांव में शनिवार को रामभजन के घर के पास स्थित एक कुएं में कोबरा सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तत्काल सर्प मित्र पवन शर्मा को दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली विकास खंड के धर्मपुर गांव में शनिवार को रामभजन के घर के पास स्थित एक कुएं में कोबरा सांप मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तत्काल सर्प मित्र पवन शर्मा को दी।
मौके पर पहुंचे सर्प मित्र पवन शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा, सुदर्शन शर्मा, मुकुट, प्रतीक और अमित सहित कई लोग मौजूद रहे।
पवन शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाएं और तुरंत किसी प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचित करें।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026





















