सिद्धार्थनगर: इलाज के दौरान 2 साल की मासूम की मौत, मां ने डॉक्टर पर लगाया ओवरडोज का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्यालय स्थित डॉ. संजय चौधरी हॉस्पिटल में शनिवार सुबह इलाज के दौरान 2 वर्षीय मासूम जया की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मुख्यालय स्थित डॉ. संजय चौधरी हॉस्पिटल में शनिवार सुबह इलाज के दौरान 2 वर्षीय मासूम जया की मौत हो गई। बच्ची की मां ने बाल रोग विशेषज्ञ पर इंजेक्शन का ओवरडोज देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और बच्ची का शव गोद में लेकर बैठे रहे।

कठेला गर्बी निवासी मृतका की मां के अनुसार, बुखार होने पर बच्ची को अस्पताल लाया गया था। शनिवार सुबह दोबारा दिखाने पर उसे इंजेक्शन लगाया गया, जिसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। मां ने डॉक्टर पर इलाज की पर्ची फाड़कर फेंकने का भी आरोप लगाया।

उधर, डॉ. संजय चौधरी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्ची जन्म से दिव्यांग थी और उसकी मानसिक बीमारी की कई दवाएं पहले से चल रही थीं। उसे गंभीर हालत व तेज बुखार में भर्ती किया गया था।

गौरतलब है कि दो माह पूर्व ही बच्ची के पिता शैलेश की सड़क हादसे में मौत हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.