खड्डा नहर मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के झूलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग स्थित भेड़िहारी पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के झूलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग स्थित भेड़िहारी पुल के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही दूसरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क पर काफी दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक के सिर व हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि दूसरे के पैर में गंभीर चोट लगी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मोड़ और तेज रफ्तार के कारण इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.