महराजगंज

महराजगंज जनपद के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणी नदी से मिले एक अज्ञात महिला के शव को शनिवार को ठूठीबारी बॉर्डर पर कानूनी औपचारिकताओं के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

महराजगंज जनपद के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणी नदी से मिले एक अज्ञात महिला के शव को शनिवार को ठूठीबारी बॉर्डर पर कानूनी औपचारिकताओं के बाद नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को ग्राम चैनपट्टी के पास नदी के टीले में फंसा महिला (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने पर शव को मॉर्चरी हाउस में सुरक्षित रखा गया और 4 सितंबर को पोस्टमार्टम कराया गया।
शनिवार को कुशीनगर के तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव की मौजूदगी में भारतीय पुलिस टीम ने शव को नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर सुभराज बम को सौंपा। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारी मौजूद रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026