नौतनवा तहसील में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनता की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनता की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पेंशन, बिजली, जल निकासी और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निष्पक्ष और प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ राजस्व विभाग से तालमेल बिठाकर मामलों का तय समयसीमा में पारदर्शी निस्तारण करने को कहा।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.