बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी अरुण वर्मा एवं एबीएसए दीपक कुमार ने लक्ष्मपुर-अचलपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी अरुण वर्मा एवं एबीएसए दीपक कुमार ने लक्ष्मपुर-अचलपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय में मिड-डे मील व्यवस्था का जायजा लेते हुए बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अरुण वर्मा और एबीएसए ने बच्चों के साथ जमीन की बजाय मेज पर बैठकर भोजन किया। खास बात यह रही कि विद्यार्थियों को मेज-कुर्सी पर बैठाकर भोजन कराने की यह विशेष व्यवस्था विद्यालय स्टाफ ने अपने व्यक्तिगत वेतन से की है।
अधिकारियों ने विद्यालय स्टाफ की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की और उनका आभार व्यक्त किया। एसडीएम ने बच्चों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को प्राथमिकता बताते हुए परिसर में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026






















