बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और वर्तमान शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली के बीएलके-मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और वर्तमान शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली के बीएलके-मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से शिकारपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बुधवार शाम अनिल शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुरजावली स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, जहां भारी संख्या में समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के अनुसार, दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे सुरजावली स्थित इंटर कॉलेज परिसर में किया जाएगा।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















