जौनपुर में बारिश के बीच जर्जर मकानों पर बढ़ा हादसे का खतरा, नोटिस तक सीमित प्रशासनिक कार्रवाई

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मानसून की बारिश के साथ ही जौनपुर शहर के पुराने इलाकों में स्थित जर्जर मकानों पर हादसे का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को मानिक चौक कोतवाली क्षेत्र में एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मानसून की बारिश के साथ ही जौनपुर शहर के पुराने इलाकों में स्थित जर्जर मकानों पर हादसे का खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को मानिक चौक कोतवाली क्षेत्र में एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने दर्जनों जर्जर मकानों से पैदा हो रहे खतरे की पोल खोल दी है।

शहर के विभिन्न मोहल्लों में आधा दर्जन से अधिक ऐसे मकान चिन्हित हैं जिनकी दीवारें व छतें अत्यंत कमजोर हो चुकी हैं। इसके बावजूद कई परिवार इनमें अपनी जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं।

विवादों में उलझे मकान, नोटिस देकर सिमटी कार्रवाई

समस्या की मुख्य वजह कई मकानों का पारिवारिक विवादों और अदालती मुकदमों में फंसा होना है, जिसके कारण न तो उनकी मरम्मत हो पा रही है और न ही उन्हें ढाहा जा पा रहा है। वहीं, नगर निकाय व स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी कागजी नोटिस जारी करने तक ही सीमित नजर आ रही है। नागरिकों ने मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन ऐसे मकानों का सर्वे कराकर सुरक्षा घेरा बनाए और निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.