बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट और पोर्टल के शुभारंभ का सजीव प्रसारण बुधवार को बलिया स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में देखा गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट और पोर्टल के शुभारंभ का सजीव प्रसारण बुधवार को बलिया स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस निगम के गठन से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, वेतन वृद्धि और उनके हितों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित होगी।
समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष ने आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़े हुए वेतन के चेक भी वितरित किए, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















