मऊ

मऊ स्वाइन फ्लू के संभावित खतरों को देखते हुए मऊ का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। जिला अस्पताल में संदिग्ध व संक्रमित मरीजों के त्वरित इलाज के लिए एक विशेष H1N1 आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ स्वाइन फ्लू के संभावित खतरों को देखते हुए मऊ का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। जिला अस्पताल में संदिग्ध व संक्रमित मरीजों के त्वरित इलाज के लिए एक विशेष H1N1 आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जहाँ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आवश्यक दवाएं और अन्य चिकित्सा उपकरण तैनात कर दिए गए हैं।
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धनंजय ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक वायरल संक्रमण है, जिसमें तेज बुखार, खांसी, सर्दी, बदन दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अस्पताल में बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटीवायरल दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि लक्षण दिखने पर घबराने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से सलाह लें और जांच कराएं।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















