बलिया

जनपद बलिया के मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा ग्रामसभा (रानीपुर) की 7 वर्षीय दिव्यांग छात्रा रागिनी की पढ़ाई के प्रति लगन देख जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बलिया के मनियर ब्लॉक के दिघेड़ा ग्रामसभा (रानीपुर) की 7 वर्षीय दिव्यांग छात्रा रागिनी की पढ़ाई के प्रति लगन देख जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। एक पैर से शारीरिक परेशानी झेल रही कक्षा 1 की छात्रा रागिनी की जानकारी मिलते ही डीएम खुद उसके गाँव पहुँचे और परिजनों व बच्ची से बातचीत कर उसकी जरूरतें जानीं।
डीएम ने रागिनी को पढ़ाई के लिए किताबें, शिक्षण सामग्री और स्कूल आने-जाने की सुविधा के लिए दो ट्राईसाइकिल सौंपीं। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि रागिनी की पढ़ाई और मेडिकल इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही, शौचालय निर्माण की स्वीकृति की जानकारी दी। गाँव की जर्जर सड़क देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए और अधिकारियों को गाँव में दिव्यांग सशक्तिकरण कैंप लगाने को कहा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अभय कुमार राय और बीएसए मनीष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















