जौनपुर

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अन्न-जल त्यागने और भीषण गर्मी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अन्न-जल त्यागने और भीषण गर्मी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कमजोरी और चक्कर आने से वे धरना स्थल पर ही गिर पड़े। समर्थकों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद भी शासन या प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी स्वास्थ्य की जानकारी लेने नहीं पहुंचा।
जज सिंह अन्ना सदर तहसील के राजेपुर द्वितीय निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह के 26 वर्ष पुराने भूमि विवाद के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। मामला वर्ष 2000 में खरीदे गए 14.7 एयर भूमि की पैमाइश और कब्जे से जुड़ा है, जो धारा 116 के तहत बीते 26 वर्षों से लंबित है। अन्ना ने स्पष्ट किया है कि जब तक राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं करती, उनका अनशन जारी रहेगा।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026






















