एआई वीडियो विवाद: पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बताया हिंदू समाज का अपमान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई-जनरेटेड वीडियो दिखाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एआई-जनरेटेड वीडियो दिखाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की कड़े शब्दों में निंदा की।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि एआई तकनीक के जरिए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को आपत्तिजनक रूप से दर्शाया गया है, जो उनकी विकृत मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि नाथ संप्रदाय के प्रमुख और गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं। किसी धर्मगुरु और पीठ का इस तरह अपमान करना पूरे हिंदू समाज और धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात है।

पूर्व विधायक ने संस्कार और मर्यादा का हवाला देते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध की अपनी सीमाएं होती हैं, लेकिन आध्यात्मिक व्यक्तित्वों के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को करारा जवाब देगी और प्रदेश में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.