बादुखेड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 8 माह का बच्चा अनाथ

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा नगर के मोहल्ला कोटला नई बस्ती निवासी 21 वर्षीय नदीम पुत्र सुलमान की मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के अंबेहटा नगर के मोहल्ला कोटला नई बस्ती निवासी 21 वर्षीय नदीम पुत्र सुलमान की मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गांव बादुखेड़ी के पास उस समय हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, नदीम पेशे से पिकअप चालक थे और मंगलवार रात करीब 11 बजे सहारनपुर में गाड़ी के कागजात देकर वापस अंबेहटा लौट रहे थे। बादुखेड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि नदीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची फदपुरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी और चश्मदीदों की मदद से अज्ञात वाहन व चालक की तलाश कर रही है। नदीम की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे 8 माह का मासूम बच्चा छोड़ गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.