सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती: 760 युवाओं ने पास की दौड़, मेरठ एआरओ के 13 जिलों के अभ्यर्थी हुए शामिल

सहारनपुर

सहारनपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बुधवार सुबह 7 बजे से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती में विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में बुधवार सुबह 7 बजे से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती में विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

सेना भर्ती अधिकारियों के अनुसार, बुधवार के लिए कुल 1,037 अभ्यर्थियों को बुलावा भेजा गया था, जिनमें से 920 युवा स्टेडियम पहुंचे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में 760 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक अपनी दौड़ पूरी कर अगले चरण में प्रवेश किया।

कड़े नियमों और व्यवस्था के बीच प्रक्रिया संपन्न
स्टेडियम में सुबह से ही सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें तैनात रहीं। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहन जांच और शारीरिक मापदंडों की प्रक्रिया सेना के मानकों के तहत पूरी कराई गई।

दौड़ में सफल अभ्यर्थियों के चेहरे पर देश सेवा के सपने को लेकर खुशी साफ दिखाई दी। अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के निर्देशों की जानकारी दे दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.