महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी और पूर्व मंत्री श्याम नारायण त्रिपाठी ने एक मंच पर आकर 2027 के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार हुंकार भरी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी और पूर्व मंत्री श्याम नारायण त्रिपाठी ने एक मंच पर आकर 2027 के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार हुंकार भरी।सम्मेलन में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने क्षेत्र के विकास, जनसेवा और राजनीतिक गोलबंदी पर बल दिया। पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आगामी 2027 चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

वहीं अमनमणि त्रिपाठी ने जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प दोहराया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को फरेन्दा और आसपास के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से ‘मणि परिवार’ का बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















