ककोड़ पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा: चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम दस्तूरा के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम दस्तूरा के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबेर पुत्र यासीन और आमिल पुत्र पप्पू (दोनों निवासी ग्राम भदौरा, थाना ककोड़) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से हीरो डीलक्स (DL-3SBN-9052) और पैशन प्रो (DL-5SBL-1875) मोटरसाइकिल बरामद की है।

जांच में सामने आया है कि बरामद हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल 17 मई 2021 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के सनसिटी से चोरी हुई थी, जबकि पैशन प्रो मोटरसाइकिल दिल्ली क्षेत्र से चुराई गई थी, जिसकी दिल्ली में ई-एफआईआर दर्ज है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना ककोड़ प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उपनिरीक्षक रवेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल आकाश कुमार, दिनेश कुमार व अजय कुमार शामिल रहे। पुलिस दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.