मऊ साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए दो पीड़ितों के वापस कराए 58 हजार रुपये

मऊ

मऊ जनपद की साइबर पुलिस टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार दो पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाते हुए उनके खातों से उड़ाए गए कुल 58,228 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद की साइबर पुलिस टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार दो पीड़ितों को बड़ी राहत दिलाते हुए उनके खातों से उड़ाए गए कुल 58,228 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में 30 अगस्त को थाना घोसी और थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर टीमों ने यह कार्रवाई की। घोसी पुलिस ने जमालपुर विक्कमपुर निवासी अरुण कुमार यादव के 48,200 रुपये तथा मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने गौरपार जोगरी निवासी लौहर यादव के 10,028 रुपये एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस दिलाए।

एसपी मऊ ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने या पार्ट-टाइम जॉब के लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.