सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव निवासी पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान राजमन 55 की शनिवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव निवासी पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान राजमन 55 की शनिवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शुक्रवार को शोहरतगढ़-ढेबरुआ नेशनल हाईवे पर सिसवा चौराहा के पास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
राजमन शुक्रवार को ढेबरूआ थाना क्षेत्र में ड्यूटी निपटाकर अपने साथी पीआरडी जवान राधेश्याम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिसवा चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजमन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे राधेश्याम को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शोहरतगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां से राजमन की नाजुक हालत को देखते हुए सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
शनिवार को इलाज के दौरान राजमन ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनका शव गांव चौहट्टा पहुंचा, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। रात करीब 10 बजे बानगंगा बैराज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















