सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाजार में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के 18 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श व मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाजार में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के 18 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श व मुफ्त दवाएं वितरित की गईं।
मेले के दौरान स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. संतोष गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर दवा वितरण, जांच व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान फार्मासिस्ट पीपी यादव, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार, स्वीपर रफीक मोहम्मद और वार्ड ब्वॉय राधेश्याम ने मरीजों के पंजीकरण और इलाज व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















