सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश के विवाद में घायल जमाल की मौत: 64 दिन इलाज के बाद तोड़ा दम, 11 नामजद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 5 (छोटकी बेलहरी) में पुरानी रंजिश को लेकर 26 जून को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद की 29 अगस्त को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 5 (छोटकी बेलहरी) में पुरानी रंजिश को लेकर 26 जून को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद की 29 अगस्त को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 64 दिन बाद हुई मौत से यह मामला अब हत्या की धाराओं में तब्दील हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, 26 जून की सुबह छोटकी बेलहरी चौराहे के पास पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने जमाल अहमद और उनके परिजनों पर हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने से जमाल बेहोश हो गए थे। परिजनों ने उन्हें बर्डपुर सीएचसी से सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज, फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और अंत में हालत बिगड़ने पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था।

पीड़ित कलाम अहमद की तहरीर पर पुलिस ने घटना के दिन ही मतिबुल्लाह, जुबेर, क्यूम, इमरान, रियाज, महबूद, सफीउल्लाह, आरिफ, हाफू, तौफीक और रुकसाना खातून सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जमाल अहमद की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हत्या की संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.