महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बलडीहा मोड़ के पास शनिवार देर रात दो अनियंत्रित बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पटखौली गांव निवासी अखिलेश पुत्र जंगी गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बलडीहा मोड़ के पास शनिवार देर रात दो अनियंत्रित बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पटखौली गांव निवासी अखिलेश पुत्र जंगी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अखिलेश किसी काम से रामपुर मोड़ गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस पायलट कुलदीप यादव और ईएमटी अखिलेश ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















