महराजगंज

जनपद महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 30 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 30 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर के दौरान 10 मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच कराई गई तथा मलेरिया, टाइफाइड व मधुमेह जैसी सामान्य व मौसमी बीमारियों से जुड़े मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाएं दी गईं।
फार्मासिस्ट डॉ. अवनींद्र गुप्ता ने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छ जल और जलभराव से बचकर मच्छरों से सतर्क रहने की सलाह दी। शिविर के संचालन में चीफ फार्मासिस्ट अवनींद्र गुप्ता, वार्ड ब्वॉय वेदव्यास पांडेय और एलटी फारूक अंसारी ने सहयोग किया।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















