फार्मासिस्टों ने HPR की समय सीमा पर जताया कड़ा विरोध: महराजगंज में रोजगार पर सरकार को घेरा, 25 सितंबर की तैयारी

महराजगंज

महराजगंज के ‘फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ ने HPR (हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री) की प्रक्रिया और 15 सितंबर की समय सीमा पर कड़ा विरोध जताया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के ‘फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ ने HPR (हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री) की प्रक्रिया और 15 सितंबर की समय सीमा पर कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन की बैठक में सरकार के इस फैसले पर गहरा रोष प्रकट किया गया।

जिलाध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि डिग्री व डिप्लोमा पूरा करने के बाद भी युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और उसे फार्मासिस्टों के भविष्य के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

बैठक में आगामी 25 सितंबर को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों और रणनीति के लिए 13 सितंबर को पुनः एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस दौरान आलोक पटेल, शिवराम उपाध्याय, चंद्रकांत मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता, अंगद सिंह, रवि प्रजापति और आदर्श तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.