बागपत

बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के जंगल में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस और नलकूप उपकरण चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव के जंगल में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि पुलिस और नलकूप उपकरण चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान पुत्र जानेआलम (निवासी कमलापुर, थाना पिलखुआ, हापुड़) के रूप में हुई है। पूछताछ में रिजवान ने स्वीकार किया कि वह अपने फरार साथियों के साथ मिलकर बागपत, पिलखुआ व आसपास के जिलों में नलकूप उपकरणों और ट्रांसफार्मरों की चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वे किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
खेकड़ा पुलिस ने फरार तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हापुड़, गाजियाबाद, लोनी और बागपत समेत कई संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















