औरैया

औरैया ‘एक विचित्र पहल सेवा समिति’ द्वारा रविवार को तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में ‘जीवनधारा पौधारोपण अभियान’ चलाया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू के नेतृत्व में शमी, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम और अशोक जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया ‘एक विचित्र पहल सेवा समिति’ द्वारा रविवार को तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में ‘जीवनधारा पौधारोपण अभियान’ चलाया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू के नेतृत्व में शमी, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम और अशोक जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी देखभाल की जिम्मेदारी आसपास के दुकानदारों को सौंपी गई, साथ ही लोगों को निःशुल्क पौधे भी भेंट किए गए।
पौधारोपण के पश्चात आयोजित पर्यावरण गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़-पौधे हवा को शुद्ध करने और ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ के कारण बढ़ रहे पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जताई।
संस्थापक ने बताया कि समिति अब तक 4,470 पौधों का रोपण व वितरण कर चुकी है और 5,100 पौधे लगाने के लक्ष्य तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में तेज बहादुर वर्मा, डॉ. शिवकुमार सोनी, डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा, मनीष पुरवार (हीरु) समेत कई गणमान्य एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















