महराजगंज

महराजगंज जनपद के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘महराजगंज खेल रत्न पुरस्कार-2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘महराजगंज खेल रत्न पुरस्कार-2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

डीएम ने शील्ड और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह
समारोह के दौरान हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, शतरंज और वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर युवा खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।
“खेल अनुशासन और टीम भावना का करते हैं विकास: डीएम”
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का साधन नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महराजगंज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026













