रक्षाबंधन पर परतावल बाजार में घंटों लगा भीषण जाम, पुलिस ने मोर्चा संभालकर सुचारु कराया यातायात

महराजगंज

परतावल/महराजगंज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पंचायत परतावल में परतावल चौराहे से लेकर मुख्य बाजार तक शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ने से घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पंचायत परतावल में परतावल चौराहे से लेकर मुख्य बाजार तक शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ने से घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घरों की ओर निकल पड़ी थीं, वहीं खरीदारी करने वालों की भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण पूरा बाजार जाम की चपेट में आ गया।

जाम की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी परतावल आलोक कुमार राय तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसआई अंकित श्रीवास्तव व पुलिस बल ने भी मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सड़क पर उतरकर घंटों तक वाहनों का संचालन कराया। पुलिसकर्मियों ने मुख्य चौराहों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को रोका, छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला और पैदल राहगीरों के लिए अलग रास्ता बनवाया।

करीब घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद बाजार का यातायात सामान्य हो सका। पुलिस की सक्रियता से लोगों को राहत मिली और बहनें समय पर अपने भाइयों के घर पहुंच सकीं।

स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय, एस आई अंकित श्रीवास्तव तथा पूरी पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि यदि पुलिस समय पर मोर्चा नहीं संभालती तो जाम की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी।
रक्षाबंधन जैसे बड़े पर्व पर परतावल बाजार में उमड़ी भीड़ ने जहां त्योहार की रौनक दिखाई, वहीं पुलिस की मुस्तैदी ने यातायात व्यवस्था संभालकर लोगों का विश्वास भी जीता।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.