बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी बारावफात जश्न-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी बारावफात जश्न-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना अनूपशहर और जहांगीराबाद क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के जरिए हवाई निगरानी की गई।

क्षेत्राधिकारी अनूपशहर भरत कुमार सोनकर, कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम और कस्बा इंचार्ज मुनेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ जुलूस के निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन कैमरों की मदद से जुलूस मार्ग, आसपास के इलाकों, संवेदनशील स्थलों और ऊंची इमारतों पर पैनी नजर रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने तैनात कर्मियों को सतर्कता बरतने, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
बुलंदशहर पुलिस ने आमजन से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















