महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारह रबीउल अव्वल (जश्ने ईद मिलादुन्नबी) का पर्व अकीदत, एहतराम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारह रबीउल अव्वल (जश्ने ईद मिलादुन्नबी) का पर्व अकीदत, एहतराम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग हाथों में परचम लिए अमन और भाईचारे का पैगाम देते नजर आए।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट
जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षाकर्मी जुलूस के साथ-साथ निगरानी करते हुए आगे बढ़े ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे।
ट्रैफिक और शांति व्यवस्था पर विशेष नजर
जुलूस के दौरान मुख्य मार्गों पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए पुलिस ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए थे। आयोजकों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से जुलूस अपने निर्धारित रूट से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान सौहार्द और अमन-चैन का माहौल बना रहा।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















