बलिया में पोस्टमार्टम हाउस के खराब डीप फ्रीजर को लेकर ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ का जाप, सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन

बलिया

बलिया जनपद केअस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से खराब पड़े डीप फ्रीजरों को ठीक कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में एक अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद केअस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से खराब पड़े डीप फ्रीजरों को ठीक कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में एक अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखकर “ॐ नरेंद्र मोदी नमः” का जाप किया और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया।

सागर सिंह राहुल ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डॉ. राजन सिंह ने “ॐ नरेंद्र मोदी नमः” का जाप करने से चार दिनों के भीतर चमत्कार और आर्थिक लाभ होने का दावा किया था। इसी दावे से उम्मीद जताते हुए कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस के खराब फ्रीजरों को जल्द दुरुस्त कराने के लिए यह जाप किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि पीएम की तस्वीर के सामने जाप से चमत्कार की बात कही जा रही है, तो वे भी इसी आस में जाप कर रहे हैं ताकि व्यवस्था सुधर सके।

प्रदर्शन में शामिल विक्रांत सिंह हैप्पी ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रीजर का खराब रहना बेहद गंभीर मामला है। उपकरण खराब होने के कारण शवों को सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पोस्टमार्टम हाउस के सभी डीप फ्रीजर ठीक नहीं कराए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.