सतभरिया में घर के अंदर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सतभरिया गांव में सोमवार सुबह एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के सतभरिया गांव में सोमवार सुबह एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहारी यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन जब सुबह खेतों से काम कर वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई उत्तर नहीं मिला, तो मृतक की बेटी पूजा यादव ने दीवार के झरोखे से अंदर झांका। पिता को फंदे से लटका देख परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर हल्का दरोगा घनश्याम चौधरी और कोतवाली प्रभारी श्याम निवास राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक बिहारी यादव की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने श्रावती से दूसरी शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और बुजुर्ग द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.