महराजगंज

महराजगंज श्री श्री 1008 झारखंडी शिव मंदिर परिसर श्यामदेउरवा में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्यानचंद दुबे,मनीष मिश्र, सुशील दुबे व श्रीराम दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज श्री श्री 1008 झारखंडी शिव मंदिर परिसर श्यामदेउरवा में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्यानचंद दुबे,मनीष मिश्र, सुशील दुबे व श्रीराम दुबे ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया। अखंड रामायण पाठ शुरू होते ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शिव पंडाल गगन भेदी जयकारों और भक्तिमय ध्वनि से गूंज उठा। पाठ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीराम तथा भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। अखंड रामायण पाठ का सोमवार को विधि-विधान से भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में यजमान सुरेंद्र चौहान व उनकी पत्नी शीला देवी के साथ कार्यकर्ता राजकुमार सिंह, रामा चौहान, रामसजन प्रसाद, ओमकार सिंह, शिवनाथ गौतम, तिवारी, शिवम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026





















